सुष्मिता सेन का खुलासा, 6 महीने पहले 15 साल के लड़के ने मेरे साथ की थी..
सुष्मिता सेन बॉलीवुड जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस है। बता दे, इन्होंने साल 1994 में इन्होने ऐश्वर्या राय को हराकर मिस इंडिया का खिताब जीत कर अपने नाम किया था।
सुष्मिता सेन ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया।
ज़रूर पढ़ें – युद्ध के समय जब पाकिस्तान ने कश्मीर के बदले मांगी थी यह एक्ट्रेस, जानिये क्या थी सच्चाई !
मुंबई के एक मॉल में आयोजित मेक योर सिटी सेफ इवेंट में वुमन सेफ्टी पर बातचीत के दौरान सुष्मिता ने बताया कि 6 महीने पहले कैसे एक 15 साल के लड़के ने फंक्शन में उनके साथ छेड़खानी की थी।
आपको बता दे, बॉलीवुड में किसी एक्ट्रेस के साथ छेड़खानी का मामला पहली बार नहीं आया है।
इससे पहले भी कई अभिनेत्रियां छेड़खानी का शिकार हो चुकी है। इस पर सुस्मिता ने कहा की हमारे देश में महिलाओ के साथ बहुत गलत हो रहा है।
इसी दौरान इन्होने यह भी बताया कि हमारे साथ बॉडीगार्ड के साथ कई सारी सुविधाएं होती है।
लेकिन मैं बता दूं कि 10 बार्डीगार्ड्स होने के बावजूद हम 100 लोगों के साथ डील करते हैं, जो बदतमीजी करते हैं। हमें पता है कि कैसा लगता है।